मानुषी छिल्लर के मुरीद हुए उपराष्ट्रपति, महिला स्वच्छता अभियान के लिए जमकर सराहा

By IANS | Published: February 5, 2018 11:28 PM2018-02-05T23:28:32+5:302018-02-05T23:29:19+5:30

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के जरिये महिलाओं की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।

Manushi Chhillar's Campaign for Women's Sanitation Gets Lauded by Vice President Venkaiah Naidu | मानुषी छिल्लर के मुरीद हुए उपराष्ट्रपति, महिला स्वच्छता अभियान के लिए जमकर सराहा

मानुषी छिल्लर के मुरीद हुए उपराष्ट्रपति, महिला स्वच्छता अभियान के लिए जमकर सराहा

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के जरिये महिलाओं की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के साथ यहां मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "यह भारत और दुनिया में कहीं भी लड़कियों और महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली एक बड़ी आवश्यकता का जवाब देती है।"

मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष जुलिया मोरले और देश में सैनिटरी नैपकिन को बनाने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने उप राष्ट्रपति को महिलाओं के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी 'विशाल मानवतावादी विश्व यात्रा' के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कि या तो सुंदर व्यक्ति होते हैं या फिर कर्तव्यपरायण व्यक्ति, लेकिन यह सौंदर्य और कर्तव्य का मिश्रण है जो किसी को सबसे शक्तिशाली बनाता है। उन्होंने कहा, "यह है वह बात जो मानुषी छिल्लर द्वारा महिला हितों के लिए अपना समर्थन देने में प्रदर्शित होती है।"

Web Title: Manushi Chhillar's Campaign for Women's Sanitation Gets Lauded by Vice President Venkaiah Naidu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे