मनोज तिवारी के घर एक बार फिर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Published: December 12, 2022 05:06 PM2022-12-12T17:06:28+5:302022-12-12T17:08:38+5:30

भोजपुरी अभिनेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वो एक बार फिर पिता बन गए हैं।

Manoj Tiwari becomes dad says Laxmi ke baad Saraswati | मनोज तिवारी के घर एक बार फिर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर

मनोज तिवारी के घर एक बार फिर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर

Highlightsअभिनेता-सांसद मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी है।उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये एक बार फिर पिता बनने की जानकारी दी।मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी के लिए 23 नवंबर को बेबी शॉवर या गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया था।

नई दिल्ली: भोजपुरी अभिनेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। अभिनेता को पहली पत्नी से एक बेटी है। वहीं, साल 2020 में मनोज तिवारी दूसरी बार पिता बने थे जब उनकी दूसरी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब अभिनेता-सांसद के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये एक बार फिर पिता बनने की जानकारी दी। 

मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, "बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है..उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे..सुरभि-मनोज तिवारी।" मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी के लिए 23 नवंबर को बेबी शॉवर या गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया था। उन्होंने इस मौके का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

बता दें कि मनोज तिवारी ने अपना पहला चुनाव 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा और हार गए। उन्होंने 2014 में भाजपा का रुख किया और पूर्वोत्तर दिल्ली लोकसभा सीट जीती - जिसका उन्होंने 2019 के चुनावों में सफलतापूर्वक बचाव किया। तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने इस दौरान काफी हिट गाने भी दिए हैं। 

Web Title: Manoj Tiwari becomes dad says Laxmi ke baad Saraswati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे