लाइव न्यूज़ :

बिहार के नतीजों को लेकर उमा भारती के बयान पर मनोज झा का पलटवार, कहा-ये टिप्पणी अवांछित

By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2020 21:52 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने एक बार फिर सत्ता का सफर तय कर लिया है। एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनने वाली है। 

Open in App
ठळक मुद्देउमा भारती के बयान पर राजद नेता मनोज झा ने पलटवार किया हैउन्होंने कहा है कि बिहार के लोगों ने जो वोट दिया, ये बदलाव का जनादेश है।

पटना: बिहार नतीजों को लेकर उमा भारती के बयान पर राजद नेता मनोज झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'मैं उमा भारती से आग्रह करूंगा कि आप बिहार की राजनीति को समझिए, बिहारी को समझिए, लालू जी को, तेजस्वी जी की राजनीति को समझिए। ये अवांछित टिप्पणी है। बिहार के लोगों ने जो वोट दिया, ये बदलाव का जनादेश है। '

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा सांसद उमा भारती ने कहा था कि बिहार बाल-बाल बच गया। तेजस्वी बहुत अच्छा लड़का है। परन्तु तेजस्वी सरकार चला ही नहीं सकते थे। सरकार चलाने का काम लालू को करना था। जैसे मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया वैसे ही स्थिति बिहार में लालू के द्वारा होनी थी

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने एक बार फिर सत्ता का सफर तय कर लिया है। एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनने वाली है। विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली। इस चुनाव में एआईएमआईएम ने पांच सीटें और लोजपा एवं बसपा ने एक-एक सीट जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है। हालांकि जद(यू) की घटी हुई ताकत के बाद भाजपा मंत्रिपदों के बंटवारे में अधिक हिस्सा दिए जाने का दबाव बना सकती है। महागठबंधन को मुस्लिम वोट बंटने का भी नुकसान हुआ। मुस्लिम वोट एआईएमआईएम, बसपा और आरएसएलपी समेत पार्टियों के बीच बंटने का लाभ राजग को मिला। असदुद्दीन आवैसी की एआईएमआईएम ने चुनाव में हैरान करते हुए पांच सीटों पर कब्जा किया और उसकी सहयोगी बसपा ने भी एक सीट पर जीत हासिल की।

तेजस्वी यादव पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजद के खाता भी न खोल पाने के बाद इस बार पार्टी को सर्वाधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बनाने में कामयाब रहे। मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच हुए इस मुकाबले में वाम दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। भाकपा माले को 12 और उसके बाद भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटें मिली। निवर्तमान विधानसभा में भाकपा माले की तीन सीटों के अलावा सदन में वाम दलों की कोई मौजूदगी नहीं थी। तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने राघोपुर एवं हसनपुर सीटों पर क्रमश: 38,174 और 21,139 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Polls: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की यादें, कहा- 2005 से पहले बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था

भारतबिहार विधानसभा चुनावः कई विधायक होंगे बेटिकट, भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद में हड़कंप, उम्रदराज विधायकों पर संकट, बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल?, 15 सितंबर को उम्मीद, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की भूमिका अहम

भारतपटना हाईकोर्ट ने रद्द किया 4638 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का विज्ञापन, दिया नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

भारतBihar Crisis: 'जनता देगी नीतीश को जवाब', गठबंधन टूटने के बाद बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह