VIDEO: मनीष कश्यप हुए रिहा, जेल से निकलते ही हुआ जोरदार स्वागत, पहनाई गई फूलों की माला, लहराया तिरंगा
By रुस्तम राणा | Published: December 23, 2023 01:58 PM2023-12-23T13:58:55+5:302023-12-23T14:11:17+5:30
Manish Kashyap News: मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप के बेउर जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने माला पहना कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनपर तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के साथ कथित हिंसा की भ्रामक खबर फैलाने का आरोप था।
Manish Kashyap News: मनीष कश्यप आखिरकार 9 महीने बाद शनिवार को जेल से रिहा हुए। पटना हाईकोर्ट से मामले में जमानत मिलने के बाद वह जेल से रिहा हुए हैं। वहीं मशहूर यूट्यूबर के रिहा होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बेउर जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने माला पहना कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मनीष कश्यप ने गाड़ी में समर्थकों का अभिवादन किया और उन्होंने तिरंगा भी लहराया। वहीं जैसे ही मनीष कश्यप जेल से रिहा हुए, उधर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वह ट्रेंड करने लगे। कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के साथ कथित हिंसा की भ्रामक खबर फैलाने का आरोप था।
त्रिपुरारी तिवारी (मनीष कश्यप) के जेल से बाहर निकलने के बाद दृश्य. pic.twitter.com/Gl74bKFGsk
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) December 23, 2023
बिहार का शेर मनीष कश्यप जेल से बाहर आ चुका है बिहार में बहुत जल्द बहार आने वाला हैं। pic.twitter.com/xFGgdnRlhE
— Voice Of Brahmins ब्राह्मण (@VoiceOfBrahmins) December 23, 2023
जेल का ताला टूट गया राष्ट्रवादी शेर छूट गया।
— Arun Yadav🇮🇳 (@beingarun28) December 21, 2023
मनीष कश्यप को 9 महीने बाद पटना हाई कोर्ट से मिली बेल। pic.twitter.com/lOkffPNPfd