मणिपुर में पांच सीट पर उपचुनावः सात नवंबर को मतदान, 10 को मतगणना, जानिए हाल

By भाषा | Published: October 5, 2020 05:09 PM2020-10-05T17:09:31+5:302020-10-05T17:09:31+5:30

राज्य में संबंधित सभी सीटों पर सात नवंबर को उपुचनाव होगा और तीन चरणों में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही मणिपुर की इन सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी।

Manipur By-elections in five seats Voting on November 7, counting on 10 | मणिपुर में पांच सीट पर उपचुनावः सात नवंबर को मतदान, 10 को मतगणना, जानिए हाल

गत 29 सितंबर को आयोग ने मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी।

Highlightsआयोग की आज की घोषणा के बाद मणिपुर में उपचुनाव वाली सीटों की संख्या पांच हो गई है।बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी सात नवंबर को ही उपचुनाव होगा।तीन नवंबर को अन्य 54 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि मणिपुर में तीन विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उपचुनाव होगा। गत 29 सितंबर को आयोग ने मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। आयोग की आज की घोषणा के बाद मणिपुर में उपचुनाव वाली सीटों की संख्या पांच हो गई है।

राज्य में संबंधित सभी सीटों पर सात नवंबर को उपुचनाव होगा और तीन चरणों में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही मणिपुर की इन सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी। तीन नवंबर को अन्य 54 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी। बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी सात नवंबर को ही उपचुनाव होगा।

कांग्रेस की मणिपुर इकाई में समितियों का पुनर्गठन

कांग्रेस ने पार्टी की मणिपुर इकाई की समन्वय, घोषणापत्र, चुनाव अभियान और प्रचार समितियों का रविवार को पुनर्गठन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मणिपुर तथा मिजोरम के प्रभारी भक्त चरण दास, चौदह सदस्यीय समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता समिति के सदस्य होंगे। मणिपुर में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष एम ओकेंद्रो सिंह प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष होंगे और इसमें मणिपुर के एआईसीसी प्रभारी, एआईसीसी सचिव और अन्य संगठनों के प्रमुखों के अलावा बीस सदस्य शामिल हैं।

ओ इबोबी सिंह चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और एम ओकेंद्रो उपाध्यक्ष होंगे। इसमें 26 सदस्य होंगे। मणिपुर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष के रंजीत सिंह होंगे। मीडिया समन्वय समिति के अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह होंगे। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एम ओकेन्द्र सिंह होंगे।

Web Title: Manipur By-elections in five seats Voting on November 7, counting on 10

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे