मणिपुर चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 22 सीटों पर 92 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला, नौ सीटों पर पुनर्मतदान भी आज

By विशाल कुमार | Published: March 5, 2022 08:50 AM2022-03-05T08:50:13+5:302022-03-05T08:54:46+5:30

दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ. इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

manipur-assembly-elections-phase-2-voting reelection on 9 seats | मणिपुर चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 22 सीटों पर 92 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला, नौ सीटों पर पुनर्मतदान भी आज

मणिपुर चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 22 सीटों पर 92 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला, नौ सीटों पर पुनर्मतदान भी आज

Highlightsछह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।22 विधानसभा सीटों पर कुल 8.38 लाख मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।पहले चरण की नौ विधानसभा सीटों पर भी आज पुनर्मतदान हो रहा है।

इंफाल: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में आज शनिवार को छह जिलों थोउबल, चंदेल, उखरूल, सेनापति, तामेंगलोंग और जिरिबाम की 22 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। इन 22 विधानसभा सीटों पर कुल 8.38 लाख मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

इनमें भाजपा के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस -दस उम्मीदवार शामिल हैं। इनके अलावा 12 निर्दलीय और शिवसेना, एनसीपी, भाकपा और अन्य दलों के उम्मीदवार भी इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल के अनुसार, कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान पर सभी बंदोबस्त के साथ मतदान कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही बीते 28 फरवरी को पहले चरण के मतदान के दौरान जिन नौ सीटों पर असामाजिक तत्वों द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी, वहां भी आज मतदान हो रहा है।

दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ. इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

मणिपुर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने तकनीकी त्रुटि के कारण मतदान केंद्र पर थोड़ी देर के बाद वोट डाला। थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी है।

Web Title: manipur-assembly-elections-phase-2-voting reelection on 9 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे