लाइव न्यूज़ :

उप्र के गाजियाबाद में व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में भाई का गला रेता

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:59 IST

Open in App

गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर तलवार से अपने भाई की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी (प्रथम) महिपाल सिंह ने बताया कि आजाद ने अलीमुद्दीन की उस समय हत्या कर दी जब वह शुक्रवार रात टहलने के लिए निकला था। हमले के बाद खून से लथपथ भाई को छोड़कर आजाद तलवार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पिता की सिलाई की दुकान के उत्तराधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात में भी आजाद ने अलीमुद्दीन को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद पुलिस अलीमुद्दीन को एमएमजी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि जीटी रोड कोतवाली की तीन पुलिस टीम आजाद को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव