महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो जारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 20, 2021 06:06 PM2021-10-20T18:06:15+5:302021-10-20T18:06:15+5:30

Man arrested for raping woman and releasing objectionable video | महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो जारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो जारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 अक्टूबर मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति को महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और नहाने का उसका वीडियो प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की ओर से भोपा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी शाहनवाज ने पिछले महीने छत से उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह इस वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और आठ अक्टूबर को उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for raping woman and releasing objectionable video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे