लाइव न्यूज़ :

ममता की मोदी को चिट्ठी, चुनाव से पहले बंगाल के लोगों को टीका उपलब्ध करवाने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:59 IST

Open in App

कोलकाता, 24 फरवरी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के लोगों को मुफ्त में कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य को टीका उपलब्ध कराने में मदद का अनुरोध किया।

मोदी के लिखे पत्र में बनर्जी ने कहा कि सभी संबंधित लोगों के स्वास्थ्य व कुशलता के लिये तत्काल त्वरित टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकता है।

पत्र में कहा गया है, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया उचित प्राधिकार के समक्ष यह मामला उठाइये जिससे राज्य सरकार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर तय स्थानों से टीका खरीद सके क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार सभी लोगों को मुफ्त में टीका देना चाहती है।”

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

राज्य में मंगलवार तक कम से कम 8 लाख स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो