लाइव न्यूज़ :

लंदन में विजय माल्या को करारा झटका, इसके बाद निकलेगी ऐंठन?

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 22, 2018 05:03 IST

इस संपत्ति को यूके हाई कोर्ट में डॉ विजय माल्या, उनके परिवार और यूनाइटेड ब्रूवरीज ग्रुप कॉर्पोरेट गेस्ट के लिए उच्च वर्ग का मकान बताया गया था।

Open in App

शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन के पॉश इलाके में स्थित अपने घर को बचाने में मामले में बुधवार को बड़ा झटका लगा। स्विस बैंक यूबीएस द्वारा अपने कर्ज की वसूली के लिए जब्ती के खिलाफ उनकी कानूनी टीम द्वारा दी गई दलीलों को यूके हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। 

बैंक ने गिरवी रखकर लिए गए 20.4 मिलियन पाउंड के कर्ज की अदायगी नहीं करने पर सेन्ट्रल लंदन के कॉर्नवॉल टेरेस स्थित संपत्ति को जब्त करने की मांग की थी।

इस संपत्ति को यूके हाई कोर्ट में डॉ विजय माल्या, उनके परिवार और यूनाइटेड ब्रूवरीज ग्रुप कॉर्पोरेट गेस्ट के लिए उच्च वर्ग का मकान बताया गया था।

हालांकि इस मामले में सुनवाई अगले वर्ष मई में तय है। हाई कोर्ट ने बुधवार को यूबीएस की अर्जी के पक्ष में फैसला दिया। वहीं यूबीएस ने अपने बयान में कहा, ‘‘यूबीएस निर्णय से खुश है। यह देखते हुए कि कार्रवाई चल रही है ऐसे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’’ 

उल्लेखनीय है कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों से करीब 6000 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर देश छोड़कर भागने का आरोप है। मामले को लेकर ब्रिटेन की हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आमतौर पर कोर्ट में पेशी के लिए विजय माल्या के जाने के दौरान  उनसे सवाल हो पाता है। लेकिन ज्यादातर मौके पर वे अपने जवाब बहुत ही बेरुखी देते थे। लेकिन अब उनके ऊपर हो रही कार्रवाई के बाद उनकी ऐंठन कम होती है या और बढ़ती है।

(समाचार एजेंसी भाषा के अनुपुट के साथ)

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया