मालेगांव विस्फोटः भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई में विशेष अदालत में पेश, जानिए मामला

By भाषा | Published: February 27, 2020 02:09 PM2020-02-27T14:09:24+5:302020-02-27T14:09:24+5:30

पेशी से एक दिन पहले विशेष अदालत के न्यायाधीश वी एस पडलकर ने मामले के सभी आरोपियों से कहा कि वे गत वर्ष मई में दिए अदालत के आदेश का संज्ञान लें जिसमें उन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

Malegaon case: BJP MP Pragya Thakur appears before special court in Mumbai | मालेगांव विस्फोटः भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई में विशेष अदालत में पेश, जानिए मामला

मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में लगे बम में विस्फोट हुआ था।

Highlightsभाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आखिरी बार जून 2019 में अदालत में पेश हुई थीं।ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव विस्फोट मामले के संबंध में यहां एक विशेष एनआईए अदालत में बृहस्पतिवार को पेश हुईं। वह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

उनकी पेशी से एक दिन पहले विशेष अदालत के न्यायाधीश वी एस पडलकर ने मामले के सभी आरोपियों से कहा कि वे गत वर्ष मई में दिए अदालत के आदेश का संज्ञान लें जिसमें उन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

ठाकुर आखिरी बार जून 2019 में अदालत में पेश हुई थीं। ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। उत्तर महाराष्ट्र से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित शहर मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में लगे बम में विस्फोट हुआ था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। 

 

Web Title: Malegaon case: BJP MP Pragya Thakur appears before special court in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे