लाइव न्यूज़ :

शहीद मेजर अमर रहे, नारे के साथ मेजर चित्रेश बिष्ट की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, IED डिफ्यूज में हुए थे शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2019 10:42 IST

देहरादून के रहने वाले मेजर चित्रेश की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। वो रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के पुत्र थे।

Open in App

जम्मू और कश्मीर के राजोरी के नौशेरा में 16 फरवरी को आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट को देहरादून में अंतिम विदाई दी गई। शहीद मेजर की अंतिम विदाई के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हुए। इस अंतिम विदाई में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए।  बता दें कि पुलावामा में ईई़डी को डिफ्यूज करते वक्त मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए थे। 

शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की अंतिम विदाई में भारी जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट अमर रहें... और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

19 दिन बाद होनी थी शादी

 देहरादून के रहने वाले मेजर चित्रेश की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। वो रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के पुत्र थे। मेजर बिष्ट सेना की इंजीनियरिंग कोर से थे और भटिंडा पंजाब में पोस्टिंग हुई थी। उन्हें स्पेशल टास्क पर कश्मीर ड्यूटी पर भेजा गया था।

राजोरी के नौशेरा में हुए विस्फोट में सेना का एक अन्य जवान घायल हो गया है जिसे एयलिफ्ट कर इलाज के लिए अधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नौशेरा के लाम झंगड़ में आईईडी लगाई थी। भारतीय सेना को इसका पता लगा तो बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। मेजर बिष्ट इस दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने एक आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया था। दूसरी आईई़डी को डिफ्यूज करते वक्त वो एक्टिव हो गया और तेज धमाका हुआ। इस धमाके में मेजर बिष्ट को गंभीर चोटें आई और उन्होंने दम तोड़ दिया।   

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय सेनाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया