Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022: शिवपाल यादव “राजनीतिक गुरु” और आशीर्वाद लेंगे, भाजपा प्रत्याशी शाक्य ने कहा-डिंपल को टक्कर देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 16, 2022 03:03 PM2022-11-16T15:03:48+5:302022-11-16T15:04:47+5:30

Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022: शिवपाल यादव के बेहद करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छोड़ दी थी।

Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022 BJP candidate Raghuraj Singh Shakya said Shivpal Singh Yadav Political Guru take blessings Dimple Yadav | Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022: शिवपाल यादव “राजनीतिक गुरु” और आशीर्वाद लेंगे, भाजपा प्रत्याशी शाक्य ने कहा-डिंपल को टक्कर देंगे

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा का वर्चस्व तोड़ने के बाद भाजपा मैनपुरी में जीत की उम्मीद कर रही है।

Highlightsरघुराज सिंह शाक्य बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।योगी आदित्यनाथ की सरकार में भयमुक्त महसूस कर रहा है।आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा का वर्चस्व तोड़ने के बाद भाजपा मैनपुरी में जीत की उम्मीद कर रही है।

लखनऊः मैनपुरीउपचुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद रघुराज सिंह शाक्य ने मंगलवार को कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव उनके “राजनीतिक गुरु” हैं और वह उनका भी आशीर्वाद लेंगे। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कड़ी टक्कर देंगे।

कभी शिवपाल यादव के बेहद करीबी रहे शाक्य इस साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छोड़ दी थी। इससे पूर्व वह समाजवादी पार्टी में थे और शिवपाल द्वारा पार्टी गठन के बाद वह उनके साथ चले गए थे।

मैनपुरी में संवाददाताओं से बातचीत में शाक्य ने कहा, ‘‘वह (शिवपाल यादव) मेरे राजनीतिक गुरु हैं। मैं उनका भी आशीर्वाद लूंगा। मुलायम सिंह यादव मेरे गुरु थे और वह बड़े दिल वाले व्यक्ति थे और शिवपाल सिंह मुझे राजनीति में लेकर आए।’’ शाक्य बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा उम्मीदवार डिंपल यादव पर निशाना साधते हुए शाक्य ने कहा, ‘‘क्या आप उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

उनसे मिलने के लिए आपको अर्जी देनी पड़ेगी, सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़ना पड़ेगा। मैं किसान का बेटा हूं और मुझे कोई भी सड़क पर कहीं भी रोक सकता है। मैं उनके लिए हमेशा उपलब्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग खासकर महिलाएं हुड़दंगों के भय के साये में जी रही थीं, लेकिन अब समाज का हर वर्ग योगी आदित्यनाथ की सरकार में भयमुक्त महसूस कर रहा है।’’

शाक्य ने कहा कि सपा हुड़दंगों, भू माफिया और असामाजिक तत्वों की पार्टी है, इसलिए सपा छोड़कर भाजपा का हाथ थामा जो कि अनुशासित कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह उपचुनाव आवश्यक हो गया। मैनपुरी सीट सपा का गढ़ रही है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा का वर्चस्व तोड़ने के बाद भाजपा मैनपुरी में जीत की उम्मीद कर रही है।

Web Title: Mainpuri Lok Sabha By-Election 2022 BJP candidate Raghuraj Singh Shakya said Shivpal Singh Yadav Political Guru take blessings Dimple Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे