'गांधीजी ने मेरे पिता सहित बहुत लोगों को प्रेरित किया'- बोस और गांधी को लेकर कंगना के दावे पर बोलीं अनिता बोस

By विशाल कुमार | Published: November 17, 2021 12:46 PM2021-11-17T12:46:03+5:302021-11-17T12:46:03+5:30

मंगलवार को एक के बाद एक कई इंस्टाग्राम स्टोरीज डालते हुए पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत ने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

mahatma gandhi subhash chandra bose anita bose kangna ranaut | 'गांधीजी ने मेरे पिता सहित बहुत लोगों को प्रेरित किया'- बोस और गांधी को लेकर कंगना के दावे पर बोलीं अनिता बोस

'गांधीजी ने मेरे पिता सहित बहुत लोगों को प्रेरित किया'- बोस और गांधी को लेकर कंगना के दावे पर बोलीं अनिता बोस

Highlightsकंगना ने दावा किया था कि गांधी और नेहरू नेताजी को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार हो गए थे।अनिता बोस ने कहा कि उनके पिता और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे।उन्होंने कहा कि गांधी ने नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया।

नई दिल्ली: महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू नेताजी को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार होने के पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत के दावे पर नेताजी की बेटी अनिता बोस ने कहा है कि गांधीजी ने नेताजी सहित बहुत से लोगों को प्रेरित किया।

मंगलवार को एक के बाद एक कई इंस्टाग्राम स्टोरीज डालते हुए अभिनेत्री ने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

इसके साथ ही अभिनेत्री ने गांधीजी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि किसी के सामने दूसरा गाल आगे करने से भीख मिलती है, आजादी नहीं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए अनिता बोस ने कहा कि उनके पिता और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे क्योंकि गांधीजी को लगता था कि वह नेताजी को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ मेरे पिताजी गांधी के बड़े प्रशंसक थे।

उन्होंने कहा कि वे दोनों (नेताजी और गांधी) महान नायक थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। एक के बिना दूसरा नहीं हो सकता था। यह एक गठजोड़ था। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने लंबे समय तक यह दावा करने की कोशिश की कि केवल एक अहिंसक नीति ही भारत की स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार थी। हम सभी जानते हैं कि नेताजी और आईएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) की कार्रवाइयों ने भी भारत की आजादी में योगदान दिया।

वहीं, दूसरी ओर यह दावा करना बेमानी होगा कि केवल नेताजी और आईएनए ने ही भारत को स्वतंत्रता दिलाई। गांधी ने नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया।

इससे पहले पिछले हफ्ते कंगना ने यह कहकर तूफान खड़ा कर दिया था कि देश को 1947 में भीख मिली थी जबकि आजादी तो 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई।

Web Title: mahatma gandhi subhash chandra bose anita bose kangna ranaut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे