महाराष्ट्र: कारखाने में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत
By भाषा | Published: August 27, 2021 06:37 PM2021-08-27T18:37:17+5:302021-08-27T18:37:17+5:30
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक कारखाने में काम करने के दौरान करंट लगने से 42 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में मृतक की पहचान रामबाबू छोटेलाल पासवान के रूप में हुई। इसके मुताबिक, पासवान फुले नगर में एक कारखाने में काम कर रहे थे, इसी दौरान मशीन की मोटर से जुड़े तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।