महाराष्ट्र : जल विभाग ने रायगढ़ से एकत्रित पानी के 291 नमूनों में प्रदूषक पाया

By भाषा | Published: September 4, 2021 02:07 PM2021-09-04T14:07:35+5:302021-09-04T14:07:35+5:30

Maharashtra: Water department found pollutants in 291 water samples collected from Raigad | महाराष्ट्र : जल विभाग ने रायगढ़ से एकत्रित पानी के 291 नमूनों में प्रदूषक पाया

महाराष्ट्र : जल विभाग ने रायगढ़ से एकत्रित पानी के 291 नमूनों में प्रदूषक पाया

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में पानी के 4640 नमूनों में से कम से कम 291 नमूने प्रदूषित पाए गए। स्थानीय प्रशासन में एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिला परिषद के जल विभाग ने क्षेत्र में प्रदूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियों की जांच के लिए सभी तालुकों से नमूने एकत्र किए थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एकत्र किए गए पानी के 4640 नमूनों में से 291 प्रदूषित पाए गए। उन्होंने बताया कि नमूने जांच के लिए जिला-स्तरीय प्रयोगशाला और पांच अन्य तालुका-स्तरीय जांच केंद्रों में भेजे गए थे। अधिकारी ने बताया कि कर्जत से सबसे अधिक 125 नमूने प्रदूषित पाए गए, जबकि उरण, रोहा और पोलादपुर तालुका के दो-दो नमूनों में प्रदूषक पाए गए। उन्होंने बताया कि मुरुद, ताला, म्हसाला और श्रीवर्धन से एकत्रित पानी के नमूनों में कोई प्रदूषक नहीं पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Water department found pollutants in 291 water samples collected from Raigad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे