लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Voter List 2024: लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले 412416 मतदाता बढ़े, महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक, आपका नाम से नहीं कटा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2024 13:25 IST

Maharashtra Voter List 2024: अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 9,12,44,679 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 1,01,869 की वृद्धि हुई, महिला मतदाताओं की संख्या में 3,08,306 की वृद्धि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य लिंग के मतदाताओं की संख्या में 572 की वृद्धि हुई।प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 917 से बढ़कर 922 हो गई है।अठारह से उन्नीस वर्ष के आयु वर्ग में 6,70,302 मतदाता जोड़े गए।

Maharashtra Voter List 2024: महाराष्ट्र में कुल 4,12,416 मतदाता बढ़े हैं और 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का अनुपात अक्टूबर 2023 में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची की तुलना में लगभग एक प्रतिशत बढ़ गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस साल लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य में आगामी संसदीय और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण अभियान के साथ मतदाता सूची की विशेष संक्षिप्त समीक्षा की गई थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने मंगलवार को कहा कि इस कार्यक्रम के तहत किए गए प्रयासों के कारण अंतिम मतदाता सूची में नए मतदाताओं का प्रतिशत काफी बढ़ गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पात्र मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 9.12 करोड़ है। जहां 18 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, वहीं 40 से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं में मसौदा मतदाता सूची की तुलना में तीन प्रतिशत की गिरावट आई।

देशपांडे ने कहा कि कार्यक्रम 27 अक्टूबर, 2023 को शुरू किया गया था, जब मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया था और यह 23 जनवरी, 2024 तक चला। मतदाता सूची में 24,33,766 मतदाताओं के नाम पंजीकृत या जोड़े गए और 20,21,350 के नाम हटा दिए गए।

देशपांडे ने कहा कि इस प्रकार कुल 4,12,416 मतदाताओं का इजाफा हुआ, जबकि अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 9,12,44,679 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 1,01,869 की वृद्धि हुई, महिला मतदाताओं की संख्या में 3,08,306 की वृद्धि हुई और अन्य लिंग के मतदाताओं की संख्या में 572 की वृद्धि हुई।

मतदाता सूची में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 917 से बढ़कर 922 हो गई है। अठारह से उन्नीस वर्ष के आयु वर्ग में 6,70,302 मतदाता जोड़े गए और 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में 8,33,496 मतदाता जोड़े गए। कुल 11,60,696 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है जिनके नाम सूची से हटा दिए गए। इनमें से 4,92,395 मतदाताओं की उम्र 80 साल से अधिक थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रवोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल वीवीपैटमुंबईचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा