महाराष्ट्र: बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

By भाषा | Published: August 19, 2021 09:31 AM2021-08-19T09:31:21+5:302021-08-19T09:31:21+5:30

Maharashtra: Two people died after being struck by an electric wire | महाराष्ट्र: बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र: बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के उल्हासनगर कस्बे में एक इमारत की छत पर काम करने के दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को शांति नगर इलाके में उस समय हुई, जब दोनों व्यक्ति काम करने के दौरान तार की चपेट में आ गए। दोनों की ही उम्र करीब 30 साल है। उन्होंने बताया कि बिजली का झटका लगने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Two people died after being struck by an electric wire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे