महाराष्ट्र: एसीबी कर्मी बनकर व्यापारी से एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो गिरफ्तार
By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:30 IST2021-01-03T19:30:51+5:302021-01-03T19:30:51+5:30

महाराष्ट्र: एसीबी कर्मी बनकर व्यापारी से एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो गिरफ्तार
ठाणे, तीन जनवरी महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर ठाणे शहर में दुकानदार से एक लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि दोनों मुंब्रा में एक दुकानदार के पास गए और मांग की कि वह एक लाख रुपये दे या "गुटखा बेचने" के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करे।
उन्होंने कहा,"दोनों आरोपियों ने एसीबी और बीएमसी के फर्जी पहचान पत्र भी छपवाए थे। उन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।