लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:20 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में 17 वर्षीय अनाथ लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी इस वारदात से पहले भी नवंबर 2020 से इस साल अगस्त के बीच कई मौक़ों पर पीड़िता का कथित रूप से अलग-अलग यौन उत्पीड़न कर चुके हैं। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) प्रदीप जाधव ने बताया कि लड़की की मां परिवार को छोड़ कर चली गई थी जिसके बाद नाबालिग अपने पिता के साथ किराये के घर में रहने लगी थी। पिछले साल नवंबर में पिता की भी मौत के बाद मकान मालिक ने लड़की को कमरा खाली करने को कहा था, जिसके बाद वह वसई में फुटपाथ पर रहने लगी। उन्होंने बताया, ‘‘तीन अगस्त को पुलिस की एक टीम ने लड़की को वसई रेलवे स्टेशन इलाके में भटकते हुए पाया। जब उससे पूछा गया कि वह कहां से है तो उसने कुछ नहीं बताया और वह खौफ में दिख रही थी। पुलिस ने इसके बाद उससे बातचीत के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआईएसएस) और कुछ ग़ैर सरकारी संगठनों की मदद ली।’’ डीसीपी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया, जिसमें उसके साथ यौन उत्पीड़न की बात सामने आई। पुलिस ने जानकारी जुटाकर तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बाल संरक्षण कानून (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वसई रेलवे पुलिस थाने के निरीक्षक बापूसाहेब बागल ने बताया कि लड़की खौफ में है। उन्होंने कहा, ‘‘हम काउंसलर की मदद ले रहे हैं। लड़की का पुनर्वास किया जाएगा और उसे व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरोपियों ने जेएनयू, टीआईएसएस के छात्रों को आतंकी गतिविधि के लिए भर्ती किया: एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?