महाराष्ट्र : भाजपा नेता सोमैया की कार पर पथराव

By भाषा | Published: August 20, 2021 06:43 PM2021-08-20T18:43:58+5:302021-08-20T18:43:58+5:30

Maharashtra: Stones pelted on BJP leader Somaiya's car | महाराष्ट्र : भाजपा नेता सोमैया की कार पर पथराव

महाराष्ट्र : भाजपा नेता सोमैया की कार पर पथराव

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि शिवसेना के स्थानीय सांसद के समर्थकों ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में उनकी कार पर पत्थर एवं स्याही फेंकी। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में कुछ लोग मुंबई के पूर्व सांसद सोमैया के खिलाफ नारेबाजी करते और उनके काफिले पर पत्थर एवं स्याही फेंकते देखे गए। सोमैया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि षड्यंत्रकारी शिवसेना सांसद भावना गवली के समर्थक थे, हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Stones pelted on BJP leader Somaiya's car

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे