लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले पर बीजेपी से मांगा लिखित भरोसा, कहा- 'दोनों पार्टियों को मिले ढाई-ढाई साल'

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 14:22 IST

महाराष्ट्र: शिवसेना ने साफ कर दिया है कि उसे 50-50 के फॉर्मूले पर बीजेपी से लिखित भरोसा चाहिए। शिवसेना ने कहा कि दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने 50-50 के फॉर्मूले पर बीजेपी से मांगा लिखित भरोसाशिवसेना ने कहा कि दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए

महाराष्ट्र में शिवसेना की मांग बीजेपी की मुश्किल बढ़ा सकती है। शिवसेना ने दरअसल साफ कर दिया है कि वह 50-50 के फॉर्मूल पर अड़ी हुई है और दोनों ही पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए। इस बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर एक पोस्टर भी लगाया गया है जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए आदित्य ठाकरे का समर्थन जताने की बात लिखी गई है।

शिवसेना अपनी मांग पर अड़ी

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवसेना के प्रताप सरनैक ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, 'हमारी बैठक में ये फैसला हुआ कि जैसा अमित शाह ने 50-50 का फॉर्मूला लोकसभा चुनाव से पहले दिया था, हम उसके साथ जाएंगे। दोनों सहयोगी पार्टियों को सरकार चलाने के लिए ढाई-ढाई साल का मौका मिलना चाहिए। इसलिए शिवसेना का भी मुख्यमंत्री बनना चाहिए। बीजेपी की ओर से लिखित में इस बात का आश्वासन उद्धव ठाकरे को दिया जाना चाहिए।'

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 161 सीटें जीतने के साथ बीजेपी-शिवसेना ने बहुमत के लिये जरूरी आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। हालांकि बीजेपी की मुश्किल ये है कि वह शिवसेना पर ज्यादा निर्भर है। बीजेपी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 122 सीटें जीती थी लेकिन इस बार उसके खाते में सिर्फ 105 सीटें आई हैं। 

शिवसेना की सीटों का आंकड़ा भी पिछली बार के मुकाबले 63 से घटकर 56 हुआ है। ऐसे में उसकी भूमिका एक मजबूत सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को ही नतीजे आने के साथ बीजेपी को लोकसभा चुनावों से पहले शाह के साथ बैठक में तय फॉर्मूले की याद दिलाई और कहा कि उन्होंने राज्य में गठबंधन के लिये 50-50 के फॉर्मूले का फैसला लिया था। 

इन सभी के बीच कांग्रेस की ओर से आये बयान भी महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा जा चुका है कि अगर शिवसेना की ओर से कोई प्रस्ताव आता है तो वह दिल्ली में अपने नेताओं से बात करेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी ने एक साथ चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के खाते में 44 जबकि एनसीपी के खाते में 54 सीटें आई हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष