महाराष्ट्र: संजय राउत फिर फंसे, दर्ज हुआ केस, पीएम मोदी के खिलाफ 'सामना' में लिखा था लेख

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 12, 2023 08:10 AM2023-12-12T08:10:05+5:302023-12-12T08:17:15+5:30

संजय राउत के खिलाफ यवतमाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

Maharashtra: Sanjay Raut trapped again, case registered, article written against PM Modi in 'Saamna' | महाराष्ट्र: संजय राउत फिर फंसे, दर्ज हुआ केस, पीएम मोदी के खिलाफ 'सामना' में लिखा था लेख

फाइल फोटो

Highlightsशिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत के खिलाफ यवतमाल पुलिस ने केस दर्ज किया हैराउत पर आरोप है कि सामना में लिखे लेख के जरिये उन्होंने पीएम मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाई हैराउत के खिलाफ यह केस भाजपा यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा की शिकायत पर दर्ज हुआ है

मुंबई: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत एक बार फिर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहा हैं। जी हां, राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ यवतमाल में पुलिस केस दर्ज हुआ है। राउत पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस सबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यवतमाल पुलिस ने सोमवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि संजय राउत पर यह केस भाजपा यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा की शिकायत के आधार पर दर्ज कराई गई है। चूंकि सामना अखबार के कार्यकारी संपादक संजय राउत हैं, इसलिए उनके खिलाफ केस निखा गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपा नेता भुटाडा ने दावा किया कि संजय राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था।

अधिकारी ने कहा कि भुटाडा की शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ उमरखेड पुलिस स्टेशन में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Maharashtra: Sanjay Raut trapped again, case registered, article written against PM Modi in 'Saamna'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे