महाराष्ट्र: अहिल्या देवी की प्रतिमा के अनावरण की भाजपा एमएलसी की कोशिश पुलिस ने नाकाम की

By भाषा | Published: February 12, 2021 03:04 PM2021-02-12T15:04:15+5:302021-02-12T15:04:15+5:30

Maharashtra: Police failed BJP MLC's attempt to unveil the statue of Ahilya Devi | महाराष्ट्र: अहिल्या देवी की प्रतिमा के अनावरण की भाजपा एमएलसी की कोशिश पुलिस ने नाकाम की

महाराष्ट्र: अहिल्या देवी की प्रतिमा के अनावरण की भाजपा एमएलसी की कोशिश पुलिस ने नाकाम की

मुंबई, 12 फरवरी पुलिस ने पुणे के जेजुरी कस्बे में अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश नाकाम कर दी। महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस पडलकर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है।

देशमुख ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार शनिवार को प्रतिमा का औपचारिक अनावरण करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस कर्मियों ने पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश बृहस्पतिवार को नाकाम कर दी और वे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहे हैं।’’

देशमुख ने बताया कि पवार 13 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवार के आलोचक पडलकर ने राकांपा प्रमुख द्वारा प्रतिमा का अनावरण किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

बताया जा रहा है कि पडलकर ने इस प्रतिमा का अनावरण कुछ चरवाहों से कराने की कोशिश की थी। इस प्रतिमा को जुजुरी देवस्थान (मंदिर न्यास) ने स्थापित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Police failed BJP MLC's attempt to unveil the statue of Ahilya Devi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे