लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः अहमदनगर में सिर्फ एक महीने में 9,900 बच्चे आए कोरोना की चपेट में, संक्रमितों में 3,100 की उम्र 10 साल से कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 19:59 IST

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर चौंका दिया है। राज्य के अहमदनगर में सिर्फ मई महीने में 9,900 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमई के महीने में 9,928 बच्चे संक्रमित हुए एक से 10 वर्ष तक की आयु के 3,100 बच्चे शामिलडीएम ने कहा- अप्रैल में हुई शादियों में बच्चों की भीड़ थी ज्यादा

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर चौंका दिया है। राज्य के अहमदनगर में सिर्फ मई महीने में 9,900 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। सिर्फ एक महीने के दौरान बच्चों से जुड़े इतने मामले आने के बाद लोग डरे हुए हैं। अहमदनगर के डीएम ने अप्रैल में हुई शादियों और बच्चों के खेलने को कारण बताया है। 

डीएम राजेंद्र भोसले ने कहा कि मई में अहमदनगर में करीब 86 हजार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बच्चों के संक्रमित होने पर उन्होंने कहा कि अप्रैल में काफी शादियां हुई थीं, जिनमें 18 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या ज्यादा थी। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी बच्चे खेल रहे थे। 

9,928 नाबालिग संक्रमित हुए

उन्होंने बताया कि मई में 9,928 नाबालिग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 6,700 की आयु 11 से 18 साल के मध्य है। वहीं 3,100 संक्रमितों की आयु एक से दस वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि इनमें से 95 फीसद में लक्षण नहीं मिले हैं, इसलिए घबराने की बात नहीं है। बच्चों का पॉजिटिविटी रेट 11 फीसद रहा है।  

चिंताजनक नहीं है स्थिति 

एक ही महीने में इतने मामले सामने आने के बाद कई लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालांकि अहमदनगर के बाल रोग कार्यबल के सदस्य डॉ. सचिन सोलाट ने कहा कि संख्या अधिक है, लेकिन हालात चिंताजनक नहीं हैं क्योंकि नाबालिगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। साथ ही सोलाट ने कहा कि ज्यादातर बच्चों में संक्रमण उनके परिवार के अन्य सदस्यों के जरिये पहुंचा है। 

तीसरी लहर की आशंका

कुछ विशेषज्ञों ने हाल ही में तीसरी लहर में बच्चों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की बात कही थी। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं यह तीसरी लहर की दस्तक तो नहीं है। भोसले ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका के चलते यह जरूरी है कि बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए