महाराष्ट्रः बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन, जानिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 31, 2020 06:32 PM2020-10-31T18:32:33+5:302020-10-31T18:32:33+5:30

84 वर्षीय धर्मगुरु का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राम रावजी महाराज को अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाना जाता था।

Maharashtra mumbai spiritual guru Banjara community Shri Sant Ram Raoji Maharaj passed away PM Modi  | महाराष्ट्रः बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन, जानिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा

दुख की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। (file photo)

Highlightsएक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निकटवर्ती सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।मोदी ने ट्वीट किया, “श्री राम राव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जाएगा।

मुंबईःबंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का यहां स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निकटवर्ती सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय धर्मगुरु का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राम रावजी महाराज को अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाना जाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, “श्री राम राव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने गरीबी और लोगों की समस्याओं के उन्मूलन के लिए अथक कार्य किया।” प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ महीने पहले मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। दुख की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम रावजी महाराज का निधन बंजारा समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि दी। 

Web Title: Maharashtra mumbai spiritual guru Banjara community Shri Sant Ram Raoji Maharaj passed away PM Modi 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे