महाराष्ट्र : पुणे के पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: August 18, 2021 04:47 PM2021-08-18T16:47:15+5:302021-08-18T16:47:15+5:30

Maharashtra: Man sets himself on fire outside Pune police chief's office, hospitalized | महाराष्ट्र : पुणे के पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र : पुणे के पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बाहर व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती

एक व्यक्ति ने यहां के पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार को खुद को कथित तौर पर आग लगा ली। एक अधिकारी ने बताया कि उसने चरित्र सत्यापन दस्तावेज के मुद्दे पर आग लगाई। बुंदगार्डन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक यशवंत गावरी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, व्यक्ति की पुणे के खडकी थाने में चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया लंबित थी और इसके लिए उसे प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा था, क्योंकि उसके खिलाफ कुछ मामले थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय के नजदीक पहुंचा, खुद को आग लगा ली और अंदर आने का प्रयास किया।’’ अधिकारी ने बताया कि द्वार पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और अस्पताल ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man sets himself on fire outside Pune police chief's office, hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Yashwant Gawri