महाराष्ट्र के नेताओं ने राज्यपाल कोश्यारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Published: June 17, 2021 03:35 PM2021-06-17T15:35:36+5:302021-06-17T15:35:36+5:30

Maharashtra leaders wish Governor Koshyari on his birthday | महाराष्ट्र के नेताओं ने राज्यपाल कोश्यारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी

महाराष्ट्र के नेताओं ने राज्यपाल कोश्यारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई, 17 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन जा कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उनके 79 वें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस भी राजभवन गये और कोश्यारी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोश्यारी को फोन कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इस अवसर पर कोश्यारी को शुभकामनाएं दी।

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्विटर पर कोश्यारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही, उनसे राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में नियुक्ति के लिए 12 सदस्यों को नामों को मंजूरी देकर राज्य को तोहफा देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra leaders wish Governor Koshyari on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे