महाराष्ट्रः मुंबई के कांदिवली में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, बचाव कार्य जारी

By गुणातीत ओझा | Published: May 10, 2020 09:16 AM2020-05-10T09:16:53+5:302020-05-10T09:16:53+5:30

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई। दीवार ढहने से पांच लोगों के मलबे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

maharashtra house wall collapses in mumbai kandivali atleat five trapped | महाराष्ट्रः मुंबई के कांदिवली में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्रः मुंबई के कांदिवली में घर की दीवार गिरी, मलबे में 5 लोग दबे, बचाव कार्य जारी

Highlightsमहाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई। दीवार ढहने से पांच लोगों के मलबे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मुंबई।महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक घर की दीवार गिर गई। दीवार ढहने से पांच लोगों के मलबे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मी मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि अब तीन लोगों को बचा लिया गया है, राहत-बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मकान काफी जर्जर हो चुका था। जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

Web Title: maharashtra house wall collapses in mumbai kandivali atleat five trapped

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे