महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की पुष्टि, डेल्टा प्लस वैरिएंट से एक की मौत, 21 मामले
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2021 16:30 IST2021-06-25T15:58:56+5:302021-06-25T16:30:59+5:30
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 695 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,375 हो गयी।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ के अभी तक 21 मामले सामने आ चुके हैं।
मुंबईः महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से राज्य में एक की मौत हुई है। 80 साल के शख्स की जान गई है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ के अभी तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इस स्वरूप के सबसे अधिक नौ मामले रत्नागिरी, जलगांव में सात मामले, मुंबई में दो और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में एक-एक मामला सामने आया है।
Out of 21 Delta Plus #COVID19 variant patients in Maharashtra, one 80-year-old with co-morbidities has died: Maharashtra Health Minister Rajesh Tope pic.twitter.com/qiSLlLwBjx
— ANI (@ANI) June 25, 2021
महाराष्ट्र के एसीएस हेल्थ डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि 3 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया। महाराष्ट्र ने आज दोपहर 2 बजे यह मील का पत्थर पार किया। राज्य में अब तक 3,00,27,217 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस साल 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र तीन करोड़ कोविड-19 टीके लगाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास ने बताया कि महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार तक टीके की 2,97,23,951 खुराकें दी गई थीं, जबकि तीन करोड़ का आंकड़ा शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे तक पहुंच गया। उन्होंने कहा, "दिन के दो बजे तक टीके की कुल खुराक की संख्या 3,00,27,217 तक पहुंच गई।"
Maharashtra becomes first state in the country to administer 3 crore covid vaccine doses. Maharashtra crossed this milestone at 2 PM today. So far, 3,00,27,217 vaccine doses have been administered in the state: Dr Pradip Vyas, ACS Health
— ANI (@ANI) June 25, 2021
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से 7,500 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ये नमूने 15 मई तक एकत्रित किए गए थे और इनका जीनोम अनुक्रमण किया जा चुका है। जीनोम अनुक्रमण से सार्स-सीओवी2 में छोटे से छोटे उत्परिवर्तन (वायरस के स्वरूप बदलने का) का भी पता चल जाता है।
टोपे ने बताया कि जो लोग ‘डेल्टा प्लस’ से संक्रमित पाए गए हैं, उन्होंने हाल ही में यात्रा की थी या नहीं, कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था या नहीं और क्या वे दोबारा संक्रमित हुए...उनसे जुड़ी अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। उनके सम्पर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।
संक्रमण का नया स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य कोविड-19 कार्य बल के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए थे। यह नया स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ भारत में सबसे पहले सामने आए ‘डेल्टा’ या ‘B.1.617.2’ स्वरूप में ‘उत्परिवर्तन’ से बना है। भारत में संक्रमण की दूसरी लहर आने की एक वजह ‘डेल्टा’ भी था।