महाराष्ट्र सरकार का राजीव गांधी आईटी पुरस्कार पांच श्रेणियों में दिया जाएगा

By भाषा | Published: August 20, 2021 06:27 PM2021-08-20T18:27:43+5:302021-08-20T18:27:43+5:30

Maharashtra Government's Rajiv Gandhi IT Award will be given in five categories | महाराष्ट्र सरकार का राजीव गांधी आईटी पुरस्कार पांच श्रेणियों में दिया जाएगा

महाराष्ट्र सरकार का राजीव गांधी आईटी पुरस्कार पांच श्रेणियों में दिया जाएगा

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि हाल में घोषित राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी पुरस्कार राज्य में आईटी कंपनियों को पांच अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाएगा। महाराष्ट्र के आईटी मंत्री सतेज पाटिल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कार देने का उद्देश्य राज्य में आईटी कंपनियों के योगदान को पहचान और साथ ही उद्यमियों एवं स्टार्ट अप को बढ़ावा देना है। पुरस्कार की पांच श्रेणियां होंगी जो प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को दिया जाएगा।’’ दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 1944 में इसी दिन मुंबई में हुआ था। पाटिल ने कहा कि देश में कंप्यूटर एवं आईटी को शुरू करने के उनके प्रयासों के कारण इस पुरस्कार को उनके नाम पर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Government's Rajiv Gandhi IT Award will be given in five categories

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे