लाइव न्यूज़ :

Lockdown: पैसों की कमी से जूझ रहे प्रवासी कामगारों का यात्रा खर्च उठाएगी महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:47 IST

एक सरकारी आदेश में कहा गया कि प्रवासी कामगारों को स्थानीय पुलिस और जिलाधिकारी के पास पंजीयन करवाना होगा और आवश्यक स्वास्थ्य जांच करवानी होगी। यात्रा के नए नियमों पर खरे उतरने पर रेलवे को उनके यात्रा के लिए आवश्यक राशि भेज दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने रविवार को फैसला किया कि ऐसे कामगार जो पैसों की कमी से जूझ रहे हैं लेकिन अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं, उनकी यात्रा का खर्च वह खुद वहन करेगी।एक सरकारी आदेश में कहा गया कि प्रवासी कामगारों को स्थानीय पुलिस और जिलाधिकारी के पास पंजीयन करवाना होगा और आवश्यक स्वास्थ्य जांच करवानी होगी।

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को फैसला किया कि ऐसे कामगार जो पैसों की कमी से जूझ रहे हैं लेकिन अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं, उनकी यात्रा का खर्च वह खुद वहन करेगी।

एक सरकारी आदेश में कहा गया कि प्रवासी कामगारों को स्थानीय पुलिस और जिलाधिकारी के पास पंजीयन करवाना होगा और आवश्यक स्वास्थ्य जांच करवानी होगी।

यात्रा के नए नियमों पर खरे उतरने पर रेलवे को उनके यात्रा के लिए आवश्यक राशि भेज दी जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को भी इसी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,278 नए मामले सामने आए, 53 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 1,278 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,171 हो गई। इसके अलावा 53 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 832 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 53 मृतकों में से 19 मुंबई से हैं जबकि नासिक जिले के मालेगांव में 14, पुणे और जलगांव में पांच-पांच, धुले में दो, धुले (ग्रामीण), पिंपरी-चिंचवाड़, अहमदनगर, औरंगाबाद, नंदुरबार, सोलापुर और वसाई-विरार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारियों ने कहा, ''मालेगांव में 27 से 10 मई के बीच 14 लोगों की मौत हुई, जिसकी जानकारी आज मिली है। यहां मध्य प्रदेश के एक निवासी की भी कोविड-19 संक्रमण से मौत हुई है।''

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे