लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामलों में कमी के बाद ग्राम सभाओं के आयोजन को अनुमति दी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में कमी के बाद ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के आयोजन की शुरुआत करने की अनुमति दे दी गई है।

आधिकारिक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ सरकार ने पिछले महीने ग्राम सभाएं शुरू करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आने के बाद सावधानी के तौर पर अनुमति वापस ले ली गई थी।

मुशरिफ ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में कमी आई है और (गांवों में) स्थिति सामान्य हो रही है। इसपर विचार करते हुए महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन के साथ ग्राम सभाओं के आयोजन की अनुमति दी जा रही है।’’

बयान में कहा गया कि इस संबंध में आज एक सर्कुलर जारी किया गया।

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम 1959 के अनुसार एक वित्त वर्ष में कम से कम चार ग्राम सभाओं का आयोजन आवश्यक है।

हालांकि, महामारी के चलते केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लग गई थी। इस कारण राज्य में ग्राम सभाएं भी अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना