महाराष्ट्रः पुणे स्थित मंडप सजाने वाली सामग्रियों के एक गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे चार सिलेंडर, 3 मजदूरों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 6, 2023 01:02 PM2023-05-06T13:02:50+5:302023-05-06T13:07:29+5:30

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पास के एक गोदाम से 400 गैस सिलेंडर को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Maharashtra fire broke out in a godown in Pune four cylinders burst 3 laborers died | महाराष्ट्रः पुणे स्थित मंडप सजाने वाली सामग्रियों के एक गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे चार सिलेंडर, 3 मजदूरों की मौत

तस्वीरः ANI

Highlightsघटना शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे पुणे शहर के उबाले नगर के वाघोली में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि आग मंडप सजाने वाली सामग्रियों के एक गोदाम में लगी।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक गोदाम में आग लगने से वहां काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे पुणे शहर के उबाले नगर के वाघोली में हुई।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग मंडप सजाने वाली सामग्रियों के एक गोदाम में लगी। उन्होंने बताया कि वहां चार सिलेंडर फट गए। दमकल की कुल नौ गाड़ियों को आग बुझाने के काम पर लगाया गया, जबकि घटनास्थल पर तीन कर्मचारियों के शव मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पास के एक गोदाम से 400 गैस सिलेंडर को स्थानांतरित कर दिया गया है। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें आग बुझाते दमकलकर्मी दिखाई दे रहे हैं। 

Web Title: Maharashtra fire broke out in a godown in Pune four cylinders burst 3 laborers died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे