लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: लातूर ग्रामीण सीट पर अनोखा कमाल, कांग्रेस के धीरज देशमुख को मिली जीत, पर नोटा बना 'उपविजेता'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 18:28 IST

Latur Rural seat: महाराष्ट्र चुनावों में लातूर रूरल सीट पर अजीबोगरीब कमाल दिखा, यहां कांग्रेस के धीरज देशमुख के बाद नोटा को मिले सर्वाधिक वोट

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के धीरज देशमुख ने हासिल की लातूर रूरल सीट से जीतलातूर रूरल सीट पर धीरज के बाद दूसरे सर्वाधिक वोट नोटा को मिले

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 288 सीटों के लिए हुई मतगणना में भले ही बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ हो लेकिन दो ऐसी सीटें भी रहीं, जहां से कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। 

ये सीटे हैं, लातूर सिटी और लातूर ग्रामीण सीटें, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और धीरज देशमुख ने जीत हासिल की। 

लातूर ग्रामीण में दूसरे नंबर पर रहा नोटा

धीरज देशमुख ने लातूर ग्रामीण सीट पर पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की। लेकिन कमाल की बात ये रही की इस सीट पर धीरज के बाद दूसरे नंबर पर सर्वाधिक वोट NOTA को मिले और शिवसेना तीसरे और बहुजन वंचित अघाडी तीसरे चौथे नंबर पर खिसक गई।

लातूर ग्रामीण सीट पर कुल पड़े 194359 वोटों में से धीरज देशमुख को सर्वाधिक 131321 वोट मिले, जबकि इसके बाद 26899 वोटों के साथ दूसरे सर्वाधिक वोट नोटा ने हासिल किए। इसके बाद तीसरे नंबर पर शिवसेना के सचिन देशमुख रहे, जिन्हें 13113 वोट मिले, जबकि बहुजन वंचित अघाडी के मंचकरो बलिराम को 12670 वोट मिले।

वहीं लातूर सिटी सीट से धीरज के बड़े भाई और वर्तमान विधायक अमित देशमुख ने 38 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करते हुए इन सीटों पर देशमुख परिवार का  दबदबा बनाए रखा।

39 वर्षीय धीरज ने इस जीत के साथ ही जहां लातूर ग्रामीण सीट से अपना राजनीतिक डेब्यू किया है तो वहीं उनके बड़े भाई और यहां से दो बार के विधायक अमित देशमुख ने लातूर सिटी से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।

धीरज चुनावी भाषणों में अपने हाव-भाल और बोलने के अंदाज की वजह से पहले ही चर्चित हो चुके हैं। युवा कांग्रेस के नेताओं के मुताबित धीरज मराठी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में धाराप्रवाह बोल लेते हैं और इसीलिए मतदाताओं पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। 

लातूर की दो सीटों पर रहा है देशमुख परिवार का वर्चस्व 

देशमुख परिवार इस इलाके में चीनी उद्योग नियंत्रित करता है। धीरज के चाचा दिलीप राज्य के पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं। लातूर सीट को कांग्रेस के लिए सुरक्षित माना जाती रही है। 1995 को छोड़कर कांग्रेस ने हर बार यहां जीत हासिल की है। 

टॅग्स :लातूर ग्रामीणमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावकांग्रेसअमित देशमुखAmit Deshmukh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?