महाराष्ट्र चुनावः मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- लोग चुनाव लड़ने में आत तक हैं सक्षम, क्योंकि कांग्रेस ने की लोकतंत्र की रक्षा

By भाषा | Published: October 14, 2019 05:58 AM2019-10-14T05:58:29+5:302019-10-14T05:58:29+5:30

पूर्व लोकसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘हमने देश और संविधान की रक्षा की। भाजपा देश को बताए कि उसने पिछले पांच साल में क्या किया और हम उन्हें बताएंगे कि पांच दशकों में हमने क्या किया।’’

Maharashtra election: Polls being held because Congress saved democracy, claims Mallikarjun Kharge | महाराष्ट्र चुनावः मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- लोग चुनाव लड़ने में आत तक हैं सक्षम, क्योंकि कांग्रेस ने की लोकतंत्र की रक्षा

File Photo

Highlightsमल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दावा किया कि लोग मतदान करने और चुनाव लड़ने में सक्षम हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की है। लातूर के औसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की प्रगति में कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दावा किया कि लोग मतदान करने और चुनाव लड़ने में सक्षम हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा की है। लातूर के औसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की प्रगति में कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पूछ रही है कि कांग्रेस ने आज तक क्या किया। हम इसका जवाब दे सकते हैं। हमने लोकतंत्र को बचाया। इसलिए लोग आज चुनाव लड़ रहे हैं...और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह को महाराष्ट्र में प्रचार करते हुए देख सकते हैं।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘हमने देश और संविधान की रक्षा की। भाजपा देश को बताए कि उसने पिछले पांच साल में क्या किया और हम उन्हें बताएंगे कि पांच दशकों में हमने क्या किया।’’ महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि राज्य सरकार ने 90 लाख किसानों का 35,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन लक्ष्य के आधे तक भी अमल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे कर राष्ट्रीय मुद्दों पर वोट मांग रही है क्योंकि महाराष्ट्र में उसके पास दिखाने के लिए कुछ काम ही नहीं है। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होना है और परिणाम की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी । 

Web Title: Maharashtra election: Polls being held because Congress saved democracy, claims Mallikarjun Kharge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे