महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे नितेश राणे

By भाषा | Published: October 2, 2019 06:37 PM2019-10-02T18:37:45+5:302019-10-02T18:37:45+5:30

Maharashtra election: Nitesh Rane to contest from Kankavali seat on BJP ticket | महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे नितेश राणे

सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को 21 अक्टूबर को होने वाले राज्य चुनावों के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की

Highlightsनितेश राणे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगेभाजपा विधायक प्रमोद जठार को हराकर चुनाव जीता था।

 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि उनके पुत्र नितेश राणे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए, दावा किया कि उनके पुत्र का नाम भाजपा की दूसरी सूची में होगा।

नितेश राणे ने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली सीट से तत्कालीन भाजपा विधायक प्रमोद जठार को हराकर चुनाव जीता था।

सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को 21 अक्टूबर को होने वाले राज्य चुनावों के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नाम शामिल हैं, लेकिन हाई-प्रोफाइल चेहरे एकनाथ खडसे और विनोद तावड़े का नाम गायब हैं।

नारायण राणे ने कहा, ‘‘नितेश का नाम दूसरी सूची में होगा और वह कंकावली से चुनाव लड़ेगा।’’ राणे ने उनकी ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी’ को भाजपा में विलय करने की अटकलों पर, कहा, ‘‘इसके एक सप्ताह में होने की संभावना है।’’ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पहले शिवसेना में थे, जिसे उन्होंने 2005 में छोड़ दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

वह 2017 तक कांग्रेस के साथ बने रहे जिसके बाद उन्होंने अपना राजनीतिक संगठन बनाया और सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी बन गए। वह वर्तमान में भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सदस्य हैं। 

Web Title: Maharashtra election: Nitesh Rane to contest from Kankavali seat on BJP ticket

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे