लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी का राहुल गांधी पर तंज, 'वे ऐसे कप्तान जो कांग्रेस की जहाज को डूबता देख भाग गये'

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2019 13:27 IST

महाराष्ट्र चुनाव 2019: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार को मुस्लिमों को भी आरक्षण देना चाहिए जैसा कि मराठियों को दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एक चुनावी रैली के दौरान ओवैसी का राहुल गांधी पर तंजओवैसी ने 'ट्रिपल तलाक' के खिलाफ कानून को लेकर बीजेपी पर भी साधा निशाना

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। ओवैसी ने कहा है कि जब कोई जहाज डूबता है तो कप्तान सबसे पहले सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करता है लेकिन मिस्टर गांधी ऐसे कैप्टन हैं जिन्होंने कांग्रेस के डूबते जहाज को देखते हुए उसे खुद ही छोड़ दिया है। ओवैसी का यह बयान महाराष्ट्र के भिवंडी पश्चिम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आया।

ओवैसी ने कहा, 'जब कोई जहाज समुंद्र में डूबता है, तो कैप्टन सभी को सुरक्षित बाहर निकालता है लेकिन गांधी ऐसे कैप्टन हैं जिन्होंने कांग्रेस को डूबते देख खुद ही उसे छोड़ दिया। मुस्लिम कांग्रेस की दया पर पिछले 70 साल से जिंदा नहीं हैं, हम संविधान और अल्लाह की इनायत से जिंदा हैं।'  

AIMIM नेता बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी तीन तलाक को लेकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, 'तीन तलाक कानून सभी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ है। बीजेपी अंधेरे में डूबने वाली सरकार है इसका मतलब ये हुआ कि उनके लिए ये अंधेरा लंबा होने वाला है।' ओवैसी ने ये भी कहा कि सरकार को मुस्लिमों को भी आरक्षण देना चाहिए जैसा कि मराठियों को दिया गया है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असदुद्दीन ओवैसीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया