महाराष्ट्र : दयाशंकर तिवारी नागपुर के मेयर निर्वाचित
By भाषा | Published: January 5, 2021 04:09 PM2021-01-05T16:09:54+5:302021-01-05T16:09:54+5:30
नागपुर, पांच जनवरी भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर तिवारी मंगलवार को नागपुर नगर निगम के मेयर चुने गए।
पूर्व मेयर संदीप जोशी ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने बचे हुए 13 महीने के कार्यकाल के लिए भाजपा के वरिष्ठ निगम पार्षद तिवारी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
इससे पहले, नंदा जिचकर के मेयर के तौर पर ढाई साल पूरे होने के बाद भाजपा ने शेष 26 महीने के कार्यकाल को जोशी और तिवारी के बीच आधा-आधा बांट दिया था। जोशी 19 नवंबर, 2019 को मेयर बने थे।
नागपुर नगर निगम में फिलहाल भाजपा के पास 107 सीटें हैं। नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि तिवारी को 107 वोट मिले। नगर निगम में कुल सीटों की संख्या 151 है।
आम सभा की मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मतदान हुआ।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।