महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय वोट पर नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: July 7, 2021 03:46 PM2021-07-07T15:46:10+5:302021-07-07T15:47:12+5:30

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे।

Maharashtra Congress former minister Kripashankar Singh joins BJP keeping an eye North Indian vote | महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय वोट पर नजर

भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उनपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे। (file photo)

Highlights2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।जपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है।

मुंबईः महाराष्ट्र में पूर्व की कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।

भाजपा में सिंह का शामिल होना ऐसे वक्त में हो रहा है जब अगले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। इससे पहले भाजपा सिंह को निशाना बना चुकी है जिनका नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उनपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे।

Web Title: Maharashtra Congress former minister Kripashankar Singh joins BJP keeping an eye North Indian vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे