महाराष्ट्र: नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ मानहानिकारक वीडियो बनाने के आरोप में पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: September 1, 2021 02:43 PM2021-09-01T14:43:01+5:302021-09-01T14:43:01+5:30

Maharashtra: Case registered against Payal Rohatgi for making defamatory video against Nehru-Gandhi family | महाराष्ट्र: नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ मानहानिकारक वीडियो बनाने के आरोप में पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ मानहानिकारक वीडियो बनाने के आरोप में पायल रोहतगी के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे शहर में साइबर पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ एक मानहानिकारक वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की एक स्थानीय नेता की शिकायत के बाद अपराध शाखा ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 500 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कथित तौर पर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में एक मानहानिकारक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं पार्टी की पुणे इकाई की पदाधिकारी संगीता तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस में रोहतगी के खिलाफ शिकायत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Case registered against Payal Rohatgi for making defamatory video against Nehru-Gandhi family

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे