महाराष्ट्र: फोन पर एक साथ तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: November 23, 2020 04:23 PM2020-11-23T16:23:00+5:302020-11-23T16:23:00+5:30

Maharashtra: Case filed against person for giving three divorces simultaneously over phone | महाराष्ट्र: फोन पर एक साथ तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र: फोन पर एक साथ तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

(कैप्शन और इंट्रो और छठे पैरा में सुधार के साथ)

पुणे, 23 नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फोन पर एक साथ तलाक दिए जाने पर अपने 32 वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला पहले नौकरी करने दुबई गई थी और हाल ही में अहमदनगर आई थी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले महिला के पति ने 20 नवंबर को उसे फोन किया और बताया कि वह उसके साथ संबंध नहीं रखना नहीं चाहता और उसके साथ रहना भी नहीं चाहता।

अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे फोन पर तलाक दे दिया।”

पीड़ित महिला ने अहमदनगर में भिंगार कैंप पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शनिवार को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों के संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके अनुसार एक साथ तीन तलाक देने पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने कहा कि महिला (31) ने ब्यूटी पार्लर संबंधित कोई कोर्स किया था और वह मुंबई में काम करती थी। बाद में महिला दुबई चली गई थी और हाल ही में अहमदनगर लौटी थी जहां उसका फ्लैट है।

दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Case filed against person for giving three divorces simultaneously over phone

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे