महाराष्ट्र नौका दुर्घटना : सात और शव बरामद किए गए, मृतकों की संख्या 10 हुई

By भाषा | Published: September 16, 2021 01:10 PM2021-09-16T13:10:32+5:302021-09-16T13:10:32+5:30

Maharashtra boat accident: Seven more bodies recovered, death toll rises to 10 | महाराष्ट्र नौका दुर्घटना : सात और शव बरामद किए गए, मृतकों की संख्या 10 हुई

महाराष्ट्र नौका दुर्घटना : सात और शव बरामद किए गए, मृतकों की संख्या 10 हुई

मुंबई, 16 सितंबर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में दो दिन पहले हुए नौका हादसे के बाद बृहस्पतिवार को बचाव दल ने सात और लोगों के शव बरामद किए, जिसके साथ इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा मंगलवार को हुआ था और नौका पर कुल 13 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोग तैरकर नदी किनारे आ गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बचाव दल ने तीन लोगों के शव बरामद कर लिए थे। पुलिस और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीमों ने सात और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। नौका पर सवार एक 11 साल की बच्ची अब भी लापता है।

मृतकों में सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक मृतकों में दो वर्ष और 13 वर्ष की दो बालिकाओं के अलावा आठ साल का बालक भी शामिल है।

यह हादसा उस समय हुआ जब गड़ेगांव गांव के कुछ परिवारों के 12 सदस्य नौका में सवार होकर एक मंदिर की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक नौका में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण यह हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra boat accident: Seven more bodies recovered, death toll rises to 10

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे