Maharashtra Board 10th Result 2022: बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी किए, 96.94% स्टूडेंट पास, इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

By विनीत कुमार | Published: June 17, 2022 11:57 AM2022-06-17T11:57:44+5:302022-06-17T12:16:13+5:30

Maharashtra Board 10th Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं के नतीजे आज जारी कर दिए गए। 16 लाख से अधिक स्टूडेंट इन नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

Maharashtra Board 10th Result 2022: Board released 10th results, 96-94 percent students pass, here is direct result link | Maharashtra Board 10th Result 2022: बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी किए, 96.94% स्टूडेंट पास, इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं के रिजल्ट (Maharashtra Board 10th Result 2022) शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। स्टूडेंट लंबे समये से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in से दोपहर एक बजे से देख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड से जुड़े 16 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च और अप्रैल में ऑफलाइन आयोजित की गई थी। स्टू़डेंट कई अन्य वेबसाइट- result.mh-ssc.ac.in, msbshse.co.in, mahahsscboard.in से भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

Maharashtra Board SSC 10th result 2022: लड़कियों ने मारी बाजी

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार किसी टॉपर की घोषणा नहीं की है। हालांकि जिलेवार टॉपर और अन्य जानकारी सार्वजनिक की गई हैं। 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.96 है। वहीं 96.06 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। वहीं, इस बार कुल पास प्रतिशत 96.94 है।

इससे पहले साल 2021 में 99.95% प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। वहीं, 2020 में पास प्रतिशत 95.30% रहा था। ये दोनों साल कोरोना से खासे प्रभावित रहे थे। साल 2019 में पास प्रतिशत 77.10 और 2018 में 89.41 रहा था। 

Maharashtra Board SSC 10th result: किन जिलों में कैसा रहा प्रदर्शन

महाराष्ट्र के 10वीं के रिजल्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन कोंकण क्षेत्र का रहा है। यहां का रिजल्ट 99.27 प्रतिशत है। वहीं अन्य जिलों में प्रदर्शन इस प्रकार है-

पुणे: 96.96% 
नागपुर: 97% 
औरंगाबाद: 96.33% 
मुंबई: 96.94% 
कोल्हापुर: 98.50% 
अमरावती: 96.81% 
नाशिक: 95.90% 
लातूर: 97.27% 

नतीजे देखने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in या sscresult.mkcl.org पर जाएं। यहां होमपेज पर एसएससी बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य जानकारी यहां दर्ज करें। इसके बाद महाराष्ट्र 10वीं के परिणाम आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रिन पर सामने आ जाएंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस बार 12वीं में 94.22% स्टूडेंट पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में 90.51 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं वोकेशनल में 92.40 फीसदी छात्र पास हुए। 98.3 फीसदी छात्र साइंस स्ट्रीम में सफल हुए।

Web Title: Maharashtra Board 10th Result 2022: Board released 10th results, 96-94 percent students pass, here is direct result link

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे