लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार का बयान, 'बीजेपी-शिवसेना को मिला है सरकार बनाने का जनादेश, वे 25 साल से साथ हैं, कल फिर साथ हो जाएंगे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 13:20 IST

Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी-शिवसेना को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का जनादेश मिला है

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार के अलावा दूसरा विकल्प नहींपवार ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना 25 सालों से साथ हैं, कल फिर एक हो जाएंगे

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा है कि बीजेपी और शिवसेना को जनादेश मिला है जबकि उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। 

एएनआई के मुताबिक, 'शरद पवार ने नई सरकार गठन में एनसीपी की भूमिका को नकारते हुए कहा, मेरे पास अब तक कहने के लिए कुछ नहीं है। बीजेपी और शिवसेना को जनता का जनादेश मिला है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द सरकार बनाना चाहिए। कांग्रेस-एनसीपी के लिए सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का जनादेश है।' 

शिवसेना-एनसीपी सरकार का सवाल कहां है?: शरद पवार

बुधवार को शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की शरद पवार से मुलाकात के बाद शिवसेना-एनसीपी गठबंधन सरकार बनने की अटकलें लगने लगीं। 

लेकिन शरद पवार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा,' शिवसेना-एनसीपी की सरकार का सवाल कहां है? वे (बीजेपी-शिवसेना) पिछले 25 सालों से साथ हैं, आज या कल वे फिर से साथ आ जाएंगे।'

संजय राउत से हुई मुलाकात के बारे में पवार ने कहा, 'संजय राउत (शिवसेना नेता) ने आज मुझसे मुलाकात की और आगामी राज्य सभा सत्र को लेकर चर्चा की। हमने कुछ ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जिन पर हमारा मत एक है।' 

शरद पवार ने कहा, 'एक ही विकल्प है कि शिवसेना और बीजेपी मिलकर सरकार बनाएं, राष्ट्रपति शासन से बचने का अन्य कोई विकल्प नहीं है।'

शरद पावर ने की किसानों की मदद की अपील

शरद पवार ने साथ ही केंद्र से महाराष्ट्र में वर्षा प्रभावित किसानों की मदद की भी अपील की। उन्होंने कहा, 'केंद्र को उन किसानों की मदद करनी चाहिए जिनकी फसल बारिश की वजह से बर्बाद हो गई हैं। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और मुझे लगता है कि किसानों को मदद पहुंचाई जानी चाहिए। एक और मुद्दा है कि बीमा कंपनियों किसानों की फसलों के नुकसान का भुगतान नहीं कर रही है। वित्त मंत्रालय को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।' 

टॅग्स :शरद पवारशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम