महाराष्ट्र: अजान विवाद को लेकर नासिक पुलिस कमीश्नर का तबादला, अधिकारियों पर भू माफियाओं से सांठ-गांठ का भी लगाया था आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 21, 2022 07:09 AM2022-04-21T07:09:23+5:302022-04-21T07:13:08+5:30

नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

maharashtra azaan controversy nashik police commissioner revenue officials | महाराष्ट्र: अजान विवाद को लेकर नासिक पुलिस कमीश्नर का तबादला, अधिकारियों पर भू माफियाओं से सांठ-गांठ का भी लगाया था आरोप

महाराष्ट्र: अजान विवाद को लेकर नासिक पुलिस कमीश्नर का तबादला, अधिकारियों पर भू माफियाओं से सांठ-गांठ का भी लगाया था आरोप

Highlightsपांडे ने नासिक में 3 मई तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति लेने का निर्देश जारी किया था।यह निर्देश मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा दिए गए एक अल्टीमेटम के जवाब में था।पांडे ने आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है।

मुंबई:महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पांडे ने घोषणा की थी कि किसी भी मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में अजान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर किसी को भी लाउडस्पीकर पर भजन या गाने बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पांडे ने नासिक में धार्मिक स्थलों को 3 मई तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति लेने का निर्देश भी जारी किया था, ऐसा नहीं करने पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने सहित नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा दिए गए एक अल्टीमेटम के जवाब में था कि अगर 3 मई तक मस्जिदों पर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो नतीजे भुगतने होंगे।

इसके साथ ही पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

मीडिया में आरोप लगाने पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पांडे की आलोचना की थी। पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है।

कई आधिकारिक आदेशों में तबादलों और पदोन्नति की घोषणा की गई। जयंत नाइकनवारे, पुलिस उप महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा), पांडे की जगह अब नासिक पुलिस आयुक्त होंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: maharashtra azaan controversy nashik police commissioner revenue officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे