लाइव न्यूज़ :

इन चुनावों का संदेश, दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 09:07 IST

Supriya Sule: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने संदेश दिया है कि महाराष्ट्र दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने विधानसभा चुनाव नतीजों को बताया महाराष्ट्र के स्वाभिमान की जीतसुले ने कहा, 'चुनावों का संदेश यह है कि महाराष्ट्र दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा'

मुंबई। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने यह संदेश दिया है कि राज्य के लोग भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 54 सीटें जीती हैं और उसकी साथी कांग्रेस ने 44 सीटें जीती हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना 160 से अधिक सीटों पर या तो जीत दर्ज कर चुकी हैं या आगे हैं। सुले ने मराठी में ट्वीट कर कहा, 'हम उन सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हम पर भरोसा जताया और कांग्रेस-राकांपा महागठबंधन के प्रत्याशियों को भारी अंतर से चुना। महागठबंधन के विधायक लोगों की समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करेंगे।' 

उन्होंने कहा,''इन चुनावों का संदेश यह है कि महाराष्ट्र दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा। यह महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता की जीत है।'' चुनाव के परिणाम आते ही पार्टी कार्यालय के बाहर राकांपा के कार्यकर्ता उत्सव मनाने लगे। यद्यपि सत्तारूढ़ भगवा गठबंधन की सरकार फिर से बनने के आसार स्पष्ट नजर आ रहे हैं। फिर भी राकांपा का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब