लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: उद्धव ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवार, परीक्षा भी की गई स्थगित

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 15, 2019 08:21 IST

Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की रैली के लिए महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक स्कूल की दीवार तोड़ी गई और परीक्षा भी हुई स्थगित

Open in App
ठळक मुद्देउस्मानाबाद में उद्धव ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवारइस रैली की वजह से स्कूल की केमिस्ट्री की परीक्षा भी टाल दी गई

शिवसेना प्रमुख ने पार्टी प्रमुख उद्दव ठाकरे के लिए एक सार्वजनिक सभा के आयोजन के लिए सोमवार को उस्मानाबाद  जिला परिषद स्कूल के पहले टर्म की केमिस्ट्री की परीक्षाओं को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया। 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि ठाकरे की रैली के लिए स्कूल परिसर की दीवार को तोड़ा गया, जो जेएडपी गर्ल्स हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित हुई।

ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवार

जिला परिषद के सीईओ संजय कोल्ट ने अपने पत्र में कहा है कि आयोजकों को 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन करना चाहिए और किसी भी स्कूल की इमारत या परिसर की दीवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

जेएडपी हाई स्कूल (बॉयज) के हेडमास्टर डी आर सरार से इस बारे में संपर्क करने पर स्वीकार किया कि परीक्षाओं को 18 अक्टूबर तक आगे बढ़ाया गया है। 

रैली को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले पांच सालों में किसानों और युवाओं से किए गए अपने वादों को पूरा किया है।

ठाकरे ने कहा, 'शिवसेना बदले की राजनीति में शामिल नहीं होती है। हालांकि, कांग्रेस और एनसीपी के नेताओँ के खिलाफ जांच सत्ता में रहते हुए उनके द्वारा किए गए गलत कामों की वजह से है।' ठाकरे ने एनसीपी नेता अजीत पवार के उस बयान को भी याद किया कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को कुछ नेताओं के हठ के कारण गिरफ्तार किया गया था।

ठाकरे ने अपने भाषण में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस पर जमकर हमले किए।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष