लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस 25 साल बाद बीजेपी के इस 'गढ़' में सेंध लगाने में कामयाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 09:54 IST

Nagpur West election results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में नागपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस ने बीजेपी को 25 साल बाद हार का स्वाद चखाया

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर पश्चिम सीट पर कांग्रेस ने 25 साल बाद लहराया परचमइस सीट से कांग्रेस के विकास ठाकरे ने बीजेपी के सुधाकर देशमुख को हराया

किसी समय भाजपा का अभेद्य गढ़ रहे पश्चिम नागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस ने सेंध लगाने में सफलता हासिल की। 25 साल बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस को सफलता हासिल हुई है। हालांकि जीत का अंतर अधिक नहीं था। कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे ने भाजपा उम्मीदवार सुधाकर देशमुख को 6 हजार 377 वोटों से हराया। 

ठाकरे को बैलेट वोट मिलाकर कुल 83262 वोट हासिल हुए। इसमें बैलेट वोट की संख्या 297 थी। भाजपा उम्मीदवार देशमुख को बैलेट वोट मिलाकर कुल 76 हजार 885 वोट हासिल हुए। मतदान के बाद से ही माना जा रहा था कि इस चुनाव में कांटे की टक्कर होगी। 

हालांकि इस सीट से कांग्रेस चुनाव जीतेगी इस बात के आसार काफी कम नजर आ रहे थे। लेकिन सुबह मतगणना शुरू होते ही स्थिति धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो गई थी। मतगणना शुरू होने के बाद पहले दौर में भाजपा उम्मीदवार देशमुख ने 602 वोटों से बढ़त हासिल की थी। लेकिन दूसरे ही दौर में उन्होंने यह बढ़त खो दी। कांग्रेस उम्मीदवार ठाकरे 176 वोटों से आगे हो गए। 

मतगणना स्थल पर मौजूद पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि देशमुख अगले दौर में वापसी जरूर करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीसरे दौर में ठाकरे ने 3330 वोटों की बढ़त हासिल कर ली। चौथे दौर में वोटों का अंतर बढ़कर 4739 हो गया। चौथे दौर में ठाकरे को 22 हजार 398 व देशमुख को 17 हजार 659 वोट हासिल हुए थे। इसके बाद देशमुख मतगणना के 17वें दौर तक पीछे रहे।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019नागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह