लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: विधानसभा में पहुंचे 10 मुस्लिम विधायक, अबू आजमी की जीत की हैट-ट्रिक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 08:25 IST

10 Muslims win Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में विभिन्न दलों के 10 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के अबू आजमी ने मानखुर्द से दर्ज की लगातार तीसरी जीतकांग्रेस, राकांपा और सपा से दो-दो, जबकि एमआईएम से तीन मुस्लिम विधायक जीते

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं और इस बार विभिन्न पार्टियों से 10 मुस्लिम विधायक जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। इनमें कांग्रेस, राकांपा और सपा से दो-दो, जबकि एमआईएम से तीन विधायक हैं। भगवा युति की सदस्य शिवसेना की टिकट पर भी एक मुस्लिम विधायक ने जीत दर्ज की है। 

राकांपा से नवाब मलिक (अणुशक्ति नगर) और मुश्रीफ हसन (कागल), कांग्रेस से जीशान बाबा सिद्दीकी (बांद्रा पूर्व) और अमीन पटेल (मुंबादेवी), सपा से रईस कासिम शेख (भिवंडी) और अबू आसिम आजमी (मानखुर्द-शिवाजीनगर) से विधानसभा में पहुंचे हैं। 

एमआईएम के टिकट पर फारूक शाह अनवर (धुलिया), असलम रमजान अली शेख (मलाड पश्चिम) और मो. इस्माइल खलिक (मालेगांव सेंट्रल) ने चुनाव जीता है। सिल्लोड़ से शिवसेना के अब्दुल सत्तार विधायक चुने गए हैं। इनमें अधिकांश जहां मंझे हुए राजनेता हैं तो बांद्रा पूर्व से शिवसेना के विश्वनाथ महाडेश्वर को पटखनी देने वाले जीशान, बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं।

उत्तर प्रदेश के लोगों से पटे मानखुर्द-शिवाजीनगर इलाके में अबु आजमी की पकड़ कायम ही रही। धुलिया, मलाड पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल में एमआईएम के उम्मीदवारों को कामयाबी मिली। राकांपा के सक्रिय नेताओं में से एक नवाब मलिक ने कड़े मुकाबले में शिवसेना के तुकाराम काटे को पटखनी दे डाली।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब